फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया। कस्बा में शुक्रवार की सुबह नाली सफाई को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनो पक्षों के पांच लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी किशोरी सोनकर शुक्रवार की सुबह खेत में सिंचाई के लिए नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे मोती पांडेय के पुत्र राकेश पांडेय और गुड्डू पांडेय ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा उनके खेत का पानी अवरुद्ध कर दिया गया है। इस बात को लेकर दोनो पक्षों में तू तू मैं मैं के बाद विवाद बढ़ने से दोनो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिससें एक पक्ष के राकेश पांडेय(40) तथा गुड्डू पांडेय (35) और दूसरे पक्ष के किशोरी सोनकर(60), प्रसाद सोनकर(40) और कुमारी देवी (38) गंभीर रुप से चोटिल हो गए। सुचना पर पहुची पुलिस ने दोनो पक्षों के घायल लोगों को उपचार के लिए चंदौली स्थित जिला चिकित्सालय में भेज दिया। जहां किशोरी सोनकर और कुमारी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लिखित तहरीर पर कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत करके आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि दोनो पक्षों से तहरीर लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें