फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मंगलवार की देर रात गंजख्वाजा गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नही पहनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

चंदौली के बिसौरी गांव निवासी विद्या सागर (35) किसी काम से पीडीडीयू नगर की तरफ आया था और रात दस बजे चंदौली की तरफ जा रहा था। वह अलीनगर थाना के गंजख्वाजा गांव स्थित एआरटीओ ऑफिस के समीप पहुंचा था कि किसी भारी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। चीख सुनकर जब तक लोग एकत्र होते वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें