फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने दो घरो को खंगाला, लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के झोरी गांव और अगस्तीपुर दलित बस्ती में गुरुवार की रात चोरो ने घरों में घुसकर लाखों मूल्य के गहनों सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस लौट गई। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अतर्गत झोरी गांव में गुरुवार की रात चोरों ने अवधेश मिश्रा के अर्ध निर्मित मकान में घुसकर कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर चार सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने का झूमका, एक मोबाइल और तीन हजार नकद चुरा लिया। भुग्तभोगी अवधेश मिश्रा की पत्नी ने बताया कि उसके पति मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। गुरुवार की रात को वह बगल के कमरे में सो रही थी। तभी घर में खटर पटर की आवाज होने पर जागकर देखा तो कुछ संदिग्ध लोग उसके कमरे में घुसे थे। वह इसका विरोध करने के लिए आगे बढ़ी तो एक चोर ने डंडा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। इस पर वह अपने कमरे में भाग गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अगस्तीपुर गांव के दलित बस्ती में गुरुवार की रात चोरों ने रामअवतार राम के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखा एक सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, एक लवंग, एक जोड़ी झूमका सहित पांच हजार नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घर में चोरी होने की जानकारी पर रामअवतार के घर में कोहराम मच गया। सुचना पर पहुंचे मारुफपुर चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना किया। वहीं गांव के बाहर डेरा डालकर रह रहे कुछ बंजारों को पकड़कर पूूछताछ भी किया और उनके सामानों की तलाशी ली। किन्तु कोई सामान नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें