फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछितों की गिरफ्तारी में लापरवाही पर होगी कार्रववाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को एसपी संतोष कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में अधीनस्थों संग बैठक की। उन्होंने चुनाव के पूर्व सभी वांछितों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। चेताया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चुनाव से सभी पुलिस कर्मियों को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट के लिए फार्म भरने का निर्देश दिया। इसके अलावा संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी ली।
कहा कि पोस्टल बैलेट से अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को कर्मचारी वोट दे सकते हैं। कहा कि पोस्टल बैलेट प्राप्त करने के लिए कर्मचारी अपने थाना और कार्यालय में फार्म भरकर जमा कर दें। कहा कि चुनाव से संबंधित सूचना नियमित रुप से चुनाव सेल को भेजने का निर्देश दिया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए वहां के वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग ले और उनके साथ बैठक करके कानून व्यवस्था कायम रखे। कहा कि भ्रमण के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्रि के जवानों को लेकर बूथों का निरीक्षण करें। चेताया कि चुनाव के दौरान आराधिक घटनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, त्रिपुरारी पांडेय, नीरज सिंह, कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह, रामजी सिंह, एसपी सिंह, धीरेंद्र सिंह, शिवानंद मिश्रा, अश्वनी चतुर्वेदी, स्वामी प्रसाद, संतोष राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली। लोकतंत्र में अपनी सरकार चुनने के लिए आम मतदाताओं के अलावा पुलिस कर्मियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को पुलिस लाइन में पोस्टल बैलेट के लिए फार्म लेने के लिए पुलिस कर्मियों की भीड़ लगी रही। हर कोई फार्म लेने के बाद लोकतंत्र में अपनी भगीदारी सुनिश्चित करना चाह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें