फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के पुरवां गांव में शनिवार को पेड़ से गिरने से एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में परिवार के लोगों ने घायल को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट ग।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरवां निवासी वंशी(60) अपने गांव के समीप ी बगीचे में पेड़ काट रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक मोटी डाली उसके उपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और वहीं अचेत हो गया। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित कमलापति जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के उपचार के दौरान ही घायल वृद्ध की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें