फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय / नियामताबाद । अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंदा गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद के चलते नाराज भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। इसके बाद भतीजा वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल को क्षेत्र स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित इंटर का छात्र है।
विज्ञापन

बुधवार को लौंदा गांव निवासी गुलाव चंद्र सोनकर का किसी बात को लेकर उसके भतीजे धर्मेंद्र सोनकर उर्फ अनिल से विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार धर्मेंद कहीं घूमने गया था इसी बात को लेकर उसके चाचा गुलाब चंद्र ने उसे डांटा था । इसी बाद पर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपने चाचा के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे निकली गोली गुलाब के पेट में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं पकड़ने जाने के डर से धीरेन्द्र मौके से फरार हो गया। बाद में परिवार वालों ने घायल को क्षेत्र स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि अभी तक किसी की ओर कोई भी लिखित तहरीर नहीं मिली है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें