पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों की नगर के कसाब महाल स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में नगर में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं व शासन की निष्क्रियता से बढ़ रहे यातायात जाम पर प्रकाश डाला गया। कुछ घटनाओं पर चर्चा करते हुए व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान महीने में ही गई बड़ी घटना सामने आयी हैं।
वक्ताओं ने कहा कि 18 अगस्त की रात को नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और उनके भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया लेकिन अब तक कार्रवाई हुई हुई। नगर अध्यक्ष मंसूर आलम ने चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों के ऊपर हमला करने वाले सभी अपराधियों को पकड़ कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाय, अन्यथा व्यापारी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने बैठक के माध्यम से प्रशासन को कहा कि व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास दोबारा जगाने काम करना चाहिए। नगर में बढ़ रहे जाम के मद्देनजर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की व्यवस्ता की जानी चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय कोतवाली में कोतवाल से मिलकर व्यापारी समस्या से अवगत कराएंगे। इस मौके पर मंगल जायसवाल, कल्लू गुप्ता, भारत अग्रहरी, माजिद परवेज, जयप्रकाश जायसवाल, इश्तियाक अहमद, शमीम शादात, नियाज अंसारी, पप्पू अग्रहरी, बृजेश गुप्ता, मुन्नू जायसवाल, प्रभाकर सिंह, मिनाज आलम, शाहिद तौसीफ रहे।