फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ाव जारी, तटवर्ती इलाकों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। सोमवार को चौबीस घंटे में सात से आठ फीट पानी बढ़ा है। इससे बलुआ में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गंगा कटान के भय से भी तटवर्ती इलाके के लोग दहशतजदा हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से गंगा के जल स्तर मे तेेजी से बढ़ाव हो रहा है। रविवार की सुबह तक गंगा के जल स्तर में तीन मीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। सोमवार को भी करीब तीन मीटर जल स्तर की बढ़ोत्तरी हुई। दो दिनों में छह मीटर तक जल स्तर बढ़ने से जल तट तक पहुंच गया है। इससे तटों पर रहने वाले जहरीले जंतुओं गांवों में घुसने लगे हैं। इससे तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में हैं। नियामताबाद ब्लाक के कुंडाकला, मवैया, बहादुरपुर, मवईकला, चहनियां ब्लाक के रौना, कुरहना, कैली, भूपौली, महुआरी, सराय बलुआ, विसूपुर, पूरा गणेश, पूरा विजयी, हसनपुर, भूसौला, नादी निधौरा, सोनबरसा, सैफपुर और धानापुर ब्लाक के प्रह्लादपुर, अमादपुर, प्रभुपुर, नरौली सहित अन्य तटवर्ती इलाकों के लोगों की माने तो जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उससे एक दो दिन में पानी गांव तक पहुंच जाएगा। तटवर्ती इलाके के लोग वर्ष 2012 और 2015 में बाढ़ की विभिषिका झेल चुके हैं। एक बार फिर बाढ़ का मंजर उनके आंखों के सामने दिख रहा है। यही नहीं किनारों तक गंगा जल भर जाने की वजह से कटान में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें