फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पारिवारिक विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती अजय यादव। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में सोमवार को घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दौरान पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना में 23 वर्षीय सपना की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति अजय यादव जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

सराय छोटू गांव के निवासी रामवृक्ष यादव का इकलौता पुत्र अजय यादव (26) वाराणसी के चौबेपुर में रिश्तेदारी में जाया करता था। इसी दौरान वहां के सूबेदार यादव की पुत्री सपना से उसकी शादी की बात चली और 2024 में दोनों की शादी हो गई। अजय रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में रहकर काम करते थे। करीब 20 दिन पहले वह काम के लिए मुंबई गए थे और 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। रामवृक्ष यादव के अनुसार, सोमवार को किसी घरेलू बात को लेकर उनकी पत्नी सपना (23) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। लेकिन सपना की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं अजय यादव ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में भर्ती हैं और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गांव में पसरा मातम
सपना की मौत की खबर मिलते ही सराय छोटू गांव में मातम छा गया। घर पर महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि मामूली घरेलू विवाद में इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें