जिले में 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना सुबह सात बजे से निर्धारित स्थलों पर शुरू होगी।
इस
कार्य के लिए प्रशासन की ओर से साढ़े तीन हजार कर्मचारी लगाए गए हैं, जो
102 न्याय पंचायतों में स्थित 733 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और
सदस्य पद के लिए पड़े बारह लाख 74 हजार 922 मतों की गणना करेंगे।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और एसपी अमित वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट
में तैयारियों के बाबत संवाददाताओं को जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया
कि 13 दिसंबर को सभी विकास खंडों की मतगणना होगी। गणना न्याय पंचायतवार
शुरू कराई जाएगी। छोटी ग्राम पंचायतों की गणना एक ही टेबल पर कराने की
व्यवस्था की गई है।
बताया कि एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर
निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद शेष बची 733 ग्राम पंचायतों की गणना के
लिए 231 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण
सुबह सात से रात आठ बजे तक और द्वितीय चरण रात आठ से अगले दिन सुबह सात बजे
तक निर्धारित किया गया है।
मतगणना के लिए एक काउंटर पर पांच कर्मचारी
लगाए जाएंगे। एक गणना पर्यवेक्षक के साथ चार सहायक नियुक्त किए गए हैं।
102 एआरओ की देखरेख में गणना का कार्य होगा। प्रत्येक गणना कक्ष में सीसी
टीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक एआरओ को एक-एक
वीडियोग्राफर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
गणना परिसर में तैनात मजिस्ट्रेट
प्रात: पांच बजे ड्यूटी स्थल पहुंचकर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कोई अनधिकृत
व्यक्ति परिसर में नहीं रहेगा। साथ ही मतगणना उड़नदस्ते में लगे
मजिस्ट्रेट भी नियमित रूप से गणना कक्षों में जाकर मतगणना टेबल पर
चेकिंग करेंगे।