फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय बना रैन बसेरा

Sat, 12 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार की शाम शहर में तीन जगह पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


वहीं लालबहादुर शास्त्री पार्क में मौजूद पुस्तकालय में रैन बसेरा भी स्थापित किया। गौरतलब है बीते सोमवार को मौसम के करवट बदल लेने से तापमान गिर गया है 

जिससे सबसे ज्यादा समस्या सड़क किनारे रहने वालों लोगों समेत दूर दराज से आने आने वाले यात्रियों को होने रही है। डीएम द्वारा निर्देश दिये जाने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के कड़े रुख अपनाने के नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी और शुक्रवार की शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र ने रोडवेज , सर्कुलेटिंग एरिया और  वीआईपी गेट के समीप अलाव जलवाए।
विज्ञापन


 
इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री पार्क स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर उसे रैन बसेरे में तब्दील कर दिया गया। लोगों ने बताया कि ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या रात्रिकालीन में सड़क किनारे रहने वाले, आटो व रिक्शा चालक समेत दूर दराज से आने वाले यात्रियों को होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें