फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर पकड़ी गई असलहाें की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी और आरपीएफ ने पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बुधवार की रात असलहाें की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आठ तमंचे, 18 कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं। जौनपुर निवासी तस्कर असलहे लेकर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि महाकुंभ के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात करीब तीन बजे जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या पर पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में बैठा दिखा। उसके बैग की तलाशी ली गई तो 315 बोर के चार और 312 बोर के चार तमंचे, 315 बोर के 10 और 312 बोर के 8 कारतूस के अलावा दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी मूलचंद विश्वकर्मा, कंदरापुर, थाना सराय ख्वाजा, जिला जौनपुर का रहने वाला है। वह बिहार से असलहे खरीद कर आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में भी बेचता था। सीओ ने बताया कि आरोपी तस्कर असलहों की खेप लेकर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें