फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधन दिवस: 225 में 09 मामलों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। जिले के पांचों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 225 प्रार्थना पत्रों में नौ का समाधान किया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस पीडीडीयू नगर तहसील के समीप रामजानकी मंदिर शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। यहां प्रभारी डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसी तरह चकिया, चंदौली, सकलडीहा, नौगढ़ में भी अधिकारियों ने समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम विजय नारायन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 62 प्रार्थना पत्रों में पांच का समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीईओ विजय यादव, ईओ राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ राहुल सागर, कोतवाल अशोक मिश्रा रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार परिसर में एसडीएम अजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 में एक समस्या का समाधान हुआ। इस मौके पर तहसीलदार फूलचंद यादव, सीआ प्रीति तिवारी, बीडीओ सरिता सिंह, उपखंड विद्युत अधिकारी अनिल सिंह रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक सभागार में एसडीएम अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ प्रार्थना पत्रों में किसी का समाधान नहीं हुुआ। इस मौके पर सीओ नक्सल नीरज सिंह, तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ सुदामा यादव, वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली, बीईओ अरविंद यादव रहे। वहीं सकलडीहा तहसील में भी एसडीएम प्रदीप मौर्या की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 103 मामलों में 03 का समाधान किया गया। इस पर तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, एसडीओ आकाश सिंह, मनोज पटेल रहे।
किसी की भी समस्या का नहीं हुआ समाधान
पीडीडीयू नगर के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें किसी का समाधान नहीं हुआ। भरछा गांव के खिचडू ने सपा शासनकाल में आवंटित हुए लोहिया आवास को पूर्ण कराने के लिए धनराशि न मिलने की शिकायत की। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बीडीओ को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी गांव की आधा दर्जन महिलाओं ने आवास व शौचालय के लिए धनराशि न मिलने का आरोप लगाया। चंदरखा गांव के लोगों ने गांव में नाली न होने की शिकायत की। इस मौके पर एसपी हेमंत कुटियाल, एसडीएम सीपू गिरी, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल,डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, कोतवाल संतोष सिंह, एनएन सिंह, नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, राकेश सिंह रहे।
विज्ञापन

इनसेट..........
सातवीं बार भी समस्या का नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
नियामताबाद।पीडीडीयू नगर तहसील में मंगलवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पिछले सात बार से चक्कर काट रहे फरियादी भी भटकते दिखे। चंदरखा गांव के पूर्वग्राम प्रधान तेजू यादव ने बताया कि इससे पूर्व छह बार उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बावजूद अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में पक्की नाली का निर्माण कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र सौंपा है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राम लोचन प्रसाद भी 2017 से लगातार अपनी भूमि से अतिक्रमण को हटाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन उनकी भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बाइट- 3161
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें