फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना हमसफर, सहरसा क्लोन और दरभंगा क्लोन ट्रेन में जुड़ेंगे अतिरक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी में यात्री एसी कोच में यात्रा करना अधिक पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी कोच में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना, सहरसा और दरभंगा से खुलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। एसी कोच प्रयोग के तौर पर जून के अंत तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 जून से तीन जुलाई तक पटना बानसबाड़ी हमसफर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह सहरसा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन में 12 जून से एक जुलाई तक थर्ड एसी और स्लीपर के एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। वहीं नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल में थर्ड एसी और स्लीपर के एक एक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यह सुविधा 12 जून से एक जुलाई तक होगी। इससे यात्रियों को बर्थ आसानी से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें