फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार, बोले- यूपी की 25 करोड़ जनता ही मेरा परिवार

Mon, 06 Dec 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चंदौली के रामगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन
चंदौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सपा की सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने सिर्फ अपने परिवार के विकास के बारे में सोचा और विकास किया। मेरे लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। जो विकास कार्य हो रहे हैं, ये पहले की सरकार भी कर सकती थी, लेकिन उन्होंने केवल अपने परिवार के विकास के बारे में सोचा, जनता के बारे में नहीं।

विज्ञापन


सीएम चंदौली के रामगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के नेता माफिया के घर पर दरबार लगाते थे। उनसे जेल में मिलने जाते थे। आज माफिया जेल में बंद है। आज किसी माफिया की मजाल नहीं कि भूमि पर कब्जा कर सके। अगर कोई माफिया ऐसा करेगा तो उसके लिए बुल्डोजर खड़ी है।

 साढे़ चार साल में साढे़ चार लाख युवाओं को नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरी की रिक्तियां निकलती थीं तो महाभारत की तरह रिश्ते निकल जाते थे। केवल अपने चहेतों को नौकरी दिलाई जाती थी। योग्य युवा नौकरी से वंचित रह जाते थे। भाजपा की सरकार ने साढे़ चार साल में साढे़ चार लाख युवाओं को नौकरी दी।
विज्ञापन


इसमें कहीं से कोई उंगली नहीं उठा सकता। कहा कि सपा सरकार में नेताओं की संकुचित सोच थी, इसलिए दंगे होते थे, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में कहीं भी दंगा नहीं हुआ। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कीनाराम जन्मस्थली पर विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
पढ़ेंः सीएम योगी के दौरे से पहले सपाइयों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज, सीओ और विधायक के बीच धक्का-मुक्की

कहां थी बुआ-बबुआ और भाई-बहन की जोड़ी

चंदौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि पर्यटन और पौराणिक स्थलों का विकास पहले ही हो गया होता। उस समय भाई-बहन की जोड़ी क्या कर रही थी। क्या कर रही थी बबुआ और बुआ की जोड़ी ? उन्होंने विकास कभी नहीं किया। उन लोगों के लिए परिवार का विकास ही सर्वोच्च था। जब प्रदेश की बात आती थी तो हेय दृष्टि से देखते थे। बिजली नहीं देते थे। सड़क नहीं बनवाते थे। क्रय केंद्र नहीं चलते थे।

हमारे लिए प्रदेश की 25 करोड़ की जनता ही परिवार है। अगर परिवार की इस परिभाषा को अखिलेश यादव ने समझा होता तो वह परिवार न होने का मुझ पर आक्षेप नहीं करते। कहा कि वह अपने 25 करोड़ के परिवार के लिए हर काम करेंगे। 

बहन-बेटियों पर टेढ़ी नजर से देखने वालों के लिए है बुल्डोजर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो माफिया पहले सत्ता के शागिर्द बनकर अराजकता फैलाते थे, आज उनकी हिम्मत नहीं कि किसी गरीब, किसी व्यापारी, किसी किसान की संपत्ति पर कब्जा कर सकें या किसी बहन बेटी की तरफ टेढ़ी नजरों से देख सकें। अगर देखेगा तो प्रदेश सरकार का बुल्डोजर उसकी छाती पर चढ़ने के लिए खड़ा है।

कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब उन्हें सत्ता मिली थी, तब जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद से ऊपर उठकर काम नहीं कर पाए थे। भाई-भतीजेवाद के नाम पर पूरी जाति को बदनाम कर रहे थे। लूट, खसोट, अराजकता, गुंडागर्दी, माफियागिरी, संसाधनों और विकास के पैसों पर डकैती डालकर उन पैसे को बाहर भेजते थे।

आज वही पैसा पौराणिक स्थलों के पुनरुद्धार और सुंदरीकरण के लिए खर्च हो रहा है। सपा चार बार सत्ता में रही, विकास कार्य नहीं बल्कि आतंकियों पर दायर मुकदमे वापस कराने का काम किया। प्रदेश को पहले इन लोगों ने चारागाह बना दिया था। आज प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।
पढ़ेंः सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

बाबा कीनाराम की जन्मस्थली से सीएम ने दी 30 करोड़ की सौगात

चंदौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली, रामगढ़ से रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 30.02 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने 21 परियोजनाओं का शिलान्यास और छह परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बाबा कीनाराम मठ में दर्शन पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें दो महीने में दो बार चंदौली आने का सौभाग्य मिला है। बाबा कीनाराम के आशीर्वाद से जिले में विकास कार्य हो रहे हैं। 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दो महीने में दूसरी बार इस पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। यह बाबा कीनाराम के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली के सुंदरीकरण और विस्तारीकरण के साथ जिले की 21 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।

कहा, दो महीने पहले बाबा कीनाराम के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने हमलोग आए थे और आज तो बाबा कीनाराम की ही पावन भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। पूज्य संतों और ऋषियों के मार्गदर्शन के कारण ही भारत पूरी दुनिया के सामने मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। 
विज्ञापन

सकलडीहा में होता भाजपा का विधायक, तो तेजी से होता विकास

चंदौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सकलडीहा विधानसभा को निशाने पर लिया और कहा कि बाबा कीनाराम की जन्मस्थली का विकास पहले भी हो सकता था। हमारे तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में कई धार्मिक स्थलों का विकास दो साल पहले ही शुरू करा दिया था।

अगर सकलडीहा में भी 2017 में बीजेपी का विधायक चुना गया होता तो बाबा की पावन भूमि के सुंदरीकरण में इतनी देर नहीं लगती। सीएम ने कहा कि वह लोगों को एहसास कराने आया हैं कि तीनों भाजपा के विधायक अपने क्षेत्र के लिए जो विकास करते हैं, सकलडीहा में भी अगर भाजपा का विधायक होता तो यहां भी तेजी से विकास होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें