फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने रैथा के अग्निशमन केंद्र का किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धीना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 18 जनपदों में 25 अग्निशमन केन्द्रों का लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री ने अग्निशमन केन्द्र, सैयदराजा (रैथा) तहसील सकलडीहा का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्नि से बचाव हेतु स्कूलों में छात्र छात्राओं में जागरूकता लाया जाय। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लोगों को जागरूक करना जरूरी है। अधिकतर समाजों में विशेषकर शहरी क्षेत्रों में अनियंत्रित आग जीवन और माल के लिए एक बड़ा संकट कभी कभी बन जाती है और अग्निशमन विभाग पूरी सतर्कता बरतते हुए इस ख़तरे से लोगों की बचाव करते हैं। तहसील व ब्लाक क्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा साथ ही सरकार ब्लाक स्तर पर भी स्थापना के इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। ताकि अग्नि से होने वाले दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह, ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय कुमार सिंह अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह उपस्थित रहे।
870.69 लाख में बना अग्निशमन केंद्र
धीना। अग्निशमन केन्द्र, सैयदराजा (रैथा) तहसील सकलडीहा का निर्माण कार्य के लिए 870.69 लाख रुपया की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त 177.00 लाख , द्वितीय किश्त 100.00 लाख , तृतीय किश्त 100.00 लाख , चतुर्थ किश्त 100.00 लाख एवं पंचम किश्त 235.34 लाख कुल अवमुक्त धनराशि 711.84 लाख के सापेक्ष 655.00 लाख के धनराशि का उपभोग किया जा चुका है जो प्राप्त धनराशि का लगभग 92 फीसद है । वर्तमान में बाउण्ड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है । मुख्य भवन का कार्य पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें