फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छाए रहे बादल, सर्द हवाओं से पारा एक डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शीतलहरी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल पछुआ हवा चलती रही, जिसके कारण लोग दिन-रात ठिठुरते रहे। वहीं, जिले में न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 7.9 डिग्री दर्ज सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से जनजीवन कांप रहा है। बुधवार को दिन में धूप तो निकली थी लेकिन रात से गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग, ठिठुरते रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा और बर्फीली हवा चलती रही। फिर पूरे दिन बादल छाए रहे और पछुआ हवा चलती रही, जिससे गलन बढ़ती गई। ऐसे में शाम से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग घरों में रजाई और कंबल में दुबक गए।
वहीं, सड़कों और बाजार में जगह-जगह लोग अलाव के सहारे सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई, जिससे राहगीर और बेसहारा लोग परेशान हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोहरे का असर कम होगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें