फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तहसील के कमरे में मृत मिला सफाईकर्मी

विज्ञापन
तहसील परिसर में ​स्थित कमरा सफाईकर्मी के मौत की सूचना पर उप​स्थित लोग तथा ​खिड़की से अंदर देखने
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत (55) तहसील की तीसरे मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए गए। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से नंदलाल तहसील के ऊपर के कमरे से नहीं निकले तो तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने वह अचेत पड़े मिले। इसकी सूचना कर्मचारी ने उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए। साथ ही सीएचसी सीयर के डाॅक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। नंदलाल वर्ष 1994 से कार्यरत थे। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें