फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 19.67 करोड़ से ग्रामीण इलाकों में 19 नई सड़कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राज्य सड़क निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में 19 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 19.67 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति हुई है। लगभग 20 किमी लंबाई में बनने वाली इन सड़कों के लिए शासन ने पहली किस्त 92.45 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत उन बस्तियों को चुना गया है जो अभी तक पक्के मार्ग से नहीं जुड़ी थीं। कच्चे मार्ग पर ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की ओर से इन मार्गों को बनाने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इसके साथ ही कुछ ऐसे मार्गों को भी लिया गया है जो आधे-अधूरे बने थे।
उन्हें इस योजना में पूरा किया जाएगा। शासन की ओर से धनराशि मिलने के बाद विभाग की ओर से टेंडर की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि निर्माण शुरू करने के लिए काफी कम धनराशि मिलने से मार्गों को पूर्ण होने के लिए ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ सकता है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन केशरी प्रसाद ने बताया कि राज्य सड़क निधि से कुछ परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। जल्द इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनका मार्ग का होगा निर्माण- शाहपुर-कोडरा संपर्क मार्ग , गंगहरा-पलिया खास संपर्क मार्ग, अख्तियारपुर-कंपोजिट विद्यालय संपर्क मार्ग, पचखोरा-रतसर से पिपराकला संपर्क मार्ग, गड़वार-कसेरुआ भरटोला संपर्क मार्ग, भैसहा-कल्याणपुर संपर्क मार्ग , छपरा सारिव-मिसिया संपर्क मार्ग, भलुही-लालजी के डेरा संपर्क मार्ग , जगदेवा-चिंतामन राय के टोला संपर्क मार्ग, मधुबनी-दयाछपरा मार्ग- मधु राय के डेरा, जगदेवा-किंतु तिवारी के टोला संपर्क मार्ग , पश्चिम डीह स्थान अनुसूचित बस्ती, हल्दी-सहतवार मार्ग से राजभर टोला मार्ग, बाबा रामदल फार्मेंसी कालेज-पटना मार्ग, गौरी-एकइल मार्ग- राजभर टोला मार्ग , खड़सरा अस्पताल-मुन्ना पाठक का घर मार्ग , खेजुरी बाजार-महुआबाग मार्ग , अखोप माइनर-सरया मुलेरा मार्ग , इदलिसपुर स्कूल-राजपुर मार्ग ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें