फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव आज, 15 टेबल पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव को निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ समिति के सदस्य गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मतदान अधिकारियों की नियुक्ति, मतपत्रों का मिलान, उन पर हस्ताक्षर और मतदाताओं को सुचारू रूप से मतपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को मतदान है।
विज्ञापन


वरिष्ठ समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह और चन्द्रमौलि उपाध्याय ने बताया कि इस चुनाव में कुल 4016 मतदाता शामिल हैं। इनमें 1323 आजीवन सदस्य और 2693 वार्षिक सदस्य हैं। इसी आधार पर मतदान के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। दोनों वर्गों के मतदाताओं के लिए कुल 15 टेबल निर्धारित की गई हैं।
मतदान की प्रक्रिया पूर्वाह्न 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद आधे घंटे के विश्राम के बाद मतगणना शुरू होगी। समिति ने स्पष्ट किया कि मतदान के समय पहचान पत्र के रूप में केवल बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी ही मान्य होगी, किसी अन्य पहचान पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा की दृष्टि से पत्र भेजा जा चुका है ताकि मतदान स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। तैयारियों की समीक्षा में वरिष्ठ समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, कामता प्रसाद यादव, शशि शंकर सिंह, विनोद कुमार सिंह, शफीक खान, नारायण कुमार, निशिकांत देव और मदन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें