फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रम संहिताओं के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बृहस्पतिवार को नौगढ़ में मजदूरों और किसान उमड़ पड़ं। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं और मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग लाल झंडे और नारे लगाते हुए दुर्गा मंदिर पोखरे से ब्लॉक सभागार तक मार्च करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

सभा में भाकपा (माले) नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन नामक कानून बनाकर मनरेगा को समाप्त कर दिया है। मनरेगा में ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार गारंटी का प्रावधान था, लेकिन नए कानून में केंद्र सरकार मनमर्जी से क्षेत्र अधिसूचित करेगी और राज्यों पर बजट का 40 प्रतिशत बोझ डाल दिया गया है। इसके अलावा व्यस्त मौसम का बहाना लेकर दो महीने तक काम न देने का प्रावधान किया गया है, जिससे मनरेगा की आत्मा ही खत्म हो गई है। नेताओं ने चेतावनी दी कि इससे ग्रामीण भारत में पलायन, विस्थापन और गरीबी बढ़ेगी जो संविधान की प्रस्तावना के खिलाफ है। सभा को भाकपा (माले) जिला स्थाई समिति सदस्य पतालू गोंड, रामेश्वर प्रसाद, सितारा कुमारी, मुन्नी गोंड सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन रामाकृत कोल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें