फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर, सीआईएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग पर डांडी के समीप बृहस्पतिवार को भोर में तेज रफ्तार बोलेरो ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार सीआईएसएफ के जवान वीरेंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले सीआईएसफ जवान वीरेंदर कुमार (39) रांची में कार्यरत थे। होली में घर जाने के लिए ट्रेन से बृहस्पतिवार को भोर में पीडीडीयू जंक्शन उतरे। वहां से ऑटो में बैठकर वाराणसी जा रहे थे। डांडी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वीरेंदर की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने जवान के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें