कुछ देर बाद बस्ती के लोग लाठी-डंडे व रॉड से लैस होकर आए और परिवार वालों पर हमला बोल दिया। इस दौरान चोट लगने के कारण योगेश की दादी राधिका देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के चौकीदार कन्हैया पासवान (60), बनारसी पासवान (55), लाल बहादुर पासवान (55) व अमरदेव पासवान (70) घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी बाइक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चौकीदार की स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।