फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही निलंबित, जमीनी विवाद में सरकारी पिस्टल से की थी हवाई फायरिंग

Thu, 02 Jun 2022 06:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जमीनी विवाद में सरकारी पिस्टल से हवाई फायरिंग मामले में आरोपी चंदौली एसओजी के सिपाही अमित सिंह के साथ ही चंदौली एसओजी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बेदौली गांव में बेदौली गांव में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार चंदौली एसओजी के सिपाही अमित सिंह को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सिपाही के साथ ही चंदौली एसओजी प्रभारी अजीत सिंह को भी निलंबित कर दिया। आईजी रेंज ने भी दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


चंदौली एसओजी प्रभारी अजीत पर आरोप है कि अपने विंग के सिपाही की करतूत उच्चाधिकारियों से छुपाई। सरकारी पिस्टल का दुरूपयोग और लचर पर्यवेक्षण के चलते डीजीपी के आदेश पर चंदौली एसपी ने एसओजी प्रभारी और सिपाही को निलंबित किया। 

लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव में बुधवार को जमीन पर निर्माण कार्य से रोकने, हवाई फायरिंग में एसओजी के सिपाही अमित सिंह और उसके रिश्तेदार सोनू सिंह को ग्रामीणों ने घेर लिया और अपराधी समझ पिटाई की थी। फुलवरिया निवासी सुनील सिंह की सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने मौके से नाइम एमएस का एक खोखा और एसओजी सिपाही अमित के कब्जे से सरकारी पिस्टल बरामद किया था।

विज्ञापन

भू स्वामी सुनील की तहरीर पर अमित सिंह और सोनू के खिलाफ लोहता पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर मौके से गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया, जहां से सिपाही को जेल भेज दिया गया।  उधर, इस घटना को डीजीपी मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया और तत्काल चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही को निलंबित करने को चंदौली पुलिस को आदेशित किया। इस संबंध में आईजी रेंज के. सत्यनारायणा के अनुसार गंभीर प्रकरण है। चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

यह था मामला

भेलूपुर थाना अंतर्गत श्रीराम नगर कालोनी निवासी निर्मला देवी और कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी सुनील सिंह के बीच बेदौली गांव स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह पहुंची राजस्व टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश और सीमांकन कराकर लौट गई। दोपहर में फुलवरिया निवासी सुनील सिंह जमीन पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने लगे। यह बात जब निर्मला के बेटे सोनू सिंह को मालूम हुई तो वह अपने रिश्तेदार चंदौली एसओजी में तैनात अमित कुमार सिंह को साथ लेकर जमीन पर पहुंचा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और आरोप है कि इसी बीच अमित कुमार सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें