फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नए शैक्षिक सत्र में तिलक लगाकर बच्चाें का किया जाएगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। पहले दिन मंगलवार को बच्चों को विद्यालय में मध्याह्न भोजन के साथ मिठाई खाने को दी जाएगी। शासन की ओर से स्कूलों में हलवा और खीर बनाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों को गुब्बारों व फूलों से सजाया जाएगा। स्कूल आने पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र के पहले दिन मंगलवार को स्कूल रंगोली, झंडियों, फूलों और गुब्बारों से सजाए जाएंगे। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को रोली-चंदन का टीका लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को विशेष खाना बनाकर खिलाया जाएगा। मिठाई में खीर और हलवा भी बनवाया जाएगा। पढ़ने के लिए बच्चों को नई किताबें बांटी जाएंगी। उसी दिन से नए बच्चों का स्कूलों में दाखिला भी शुरू होगा।बीईओ बरहनी अजीत पाल का कहना है कि शासन के निर्देश पर नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। उन्हें मध्याह्न भोजन के साथ हलवा और खीर दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें