फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: योग और कुश्ती में तोरवां संकुल के बच्चे रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय ब्लॉक स्तरीय योग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसगावां में बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में तोरवां संकुल के बच्चे विजेता रहे जबकि धानापुर संकुल पगही के के बच्चे उपविजेता बने।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गो में से तोरवां संकुल तीन स्वर्ण व दो रजत के साथ प्रथम, धानापुर संकुल तीन स्वर्ण व एक रजत के साथ दूसरे तथा खड़ान संकुल दो स्वर्ण व एक रजत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं डबरिया, कमालपुर, हेतमपुर, आवाजापुर के बच्चों ने एक- एक पदक प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, मनोज यादव, प्रकाश सिंह, भानुप्रताप, धीरेंद्र मौर्य, ममता, प्रतिभा, पूजा, मंगल देव, नत्थू यादव, नारद यादव, रामदुलारे, रणजीत, रमेश, कुंजबिहारी, मनीष पांडे, विरेंद्र यादव, देवानंद, बाल्मिकी, विजयमल उपाध्याय, अविनाश सिंह,संजय, मनीष, महेंद्र शिक्षक तथा पारसनाथ मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें