पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मंगल कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों एकत्र हो गये । लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान उसकी सांसे चलती देख परिवार वाले उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गये, जहां डाक्टरों ने हालात गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहा उसका इलाज चल रहा है। मंगल ऑटो चलाता है। संवाद