फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भैंस को नहलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बंधी में डूबा बालक; इलाज के दौरान मौत

Sun, 14 Apr 2024 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: 11 वर्षीय शिवम रविवार की सुबह बंधी की ओर गया था। बंधी में पानी भरा हुआ था। मौजूद लोगों ने उसको पानी में गिरते देखा तो बचाने के लिए भागे लेकिन वह गहरे पानी में डूब चुका था।
विज्ञापन
मझगावां में शिवम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के चकरघटृटा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव के समीप रविवार को करवंदिया बंधी में भैंस नहलाने के दौरान 11 वर्षीय बालक पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बंधी में कूदकर उसे बाहर निकाला। सोनभद्र स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मझगावां गांव निवासी अनिल मौर्य के तीन बेटों में सबसे छोटा शिवम मौर्य (11) रविवार की सुबह नौ बजे बंधी की ओर गया था। बंधी में पानी भरा हुआ था। शिवम भैंस को नहलाने के लिए बंधी में उतारा और खुद जाकर नहाने लगा। इस दौरान भैंस गहरे पानी में चली गई। भैंस की पूंछ पकड़कर नहलाने के प्रयास में अचानक पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने शिवम को पानी में गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए भागे लेकिन वह गहरे पानी में डूब चुका था। लोगों ने उसे बंधी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए। 
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को अस्पताल से लेकर घर चले आए। वहीं घटना के बाद से उसकी मां रेखा व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बालक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें