पीडीडीयू नगर। मुंबई की ओर जाने वाले यात्रीगण ध्यान दें, पटना पुणे पटना छठ स्पेशल अब 26 नवंबर को भी पटना से पुणे जाएगी। वहीं 28 को पुणे से पटना के लिए चलेगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को एक फेरा और बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों को सहुलियत मिलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पटना पुणे पटना छठ स्पेशल का परिचालन किया जा रहा था। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के एक फेरा को और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत छह स्पेशल 26 नवंबर को पटना से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पुणे के लिए चलेगी। यह शाम तीन बजकर 10 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेेगी7 वहीं अगले दिन शाम छह बजकर 50 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। वापसी में रविवार 28 नवंबर को पुणे से सुबह 05.30 बजे पटना के लिए चलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 08.30 बजे यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 और साधारण श्रेणी के 08 कोच हैं।