फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के दावे बेअसर

Tue, 21 Mar 2017 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा में इस तरह बैठे
विज्ञापन
नकल पर रोक लगाने के प्रशासनिक दावे बेअसर दिखे। परीक्षा में नकल माफिया हावी रहे। अव्यवस्था का हाल यह रहा कि एक बेंच पर बैठकर तीन छात्राएं परीक्षा देती मिलीं।  कई केंद्रों पर नकलचियों ने पवित्रता की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में नकल का बोलबाला कई जगहों पर दिखा। सकलडीहा और नई बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कई कालेजों में प्रथम पाली के हाई स्कूल गणित के परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते देखे गए। लेकिन कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक इसे नजर अंदाज कर गए। अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि एक सेंटर पर करीब 70 बच्चे टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा देते मिले। कई केंद्रों पर एक कक्ष में एक गार्ड ड्यूटी करते मिले। चहनियां, धानापुर, कमालपुर, धीना, कंदवा, दुलहीपुर, पड़ाव, बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अनेक परीक्षा केंद्रों पर अंदर से बोलकर भी नकल कराई       गई। केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा किसी भी अंजान व्यक्ति को अंदर नहीं घुसने दिया गया। बाहर से व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दिखाई दी लेकिन अंदर ही अंदर बोलकर नकल कराई गई।
इलिया संवाददाता के अनुसार डीआईओएस डा. मालती राय ने इलिया स्थित मंगल विद्या मंदिर इंटर कालेज का सुबह की पाली में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नकल की सूचना कहीं से नहीं प्राप्त हुई है। शिक्षकों की कमी से कक्ष निरीक्षकों की संख्या जरूर कम है, लेकिन 24 मार्च के बाद से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक खाली होते ही उन्हें कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने के लिए लगा दिया जाएगा। यह कमी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें