फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकाली

Mon, 20 Mar 2017 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
विज्ञापन
क्षेत्र के महुंजी गांव में कलश यात्रा के साथ रामकथा की शुरुआत हुई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और कथा स्थल पर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार से यहां कथा होगी। महुंजी गांव में पिछले  कई वर्षों से तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होता चला आ रहा है।
विज्ञापन

   रामकथा के पहले दिन रविवार को सुबह  कलश यात्रा  निकाली गई थी। नए परिधान  धारण कर महिलाएं, किशोरियां और पुरुष  सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। कलश  यात्रा कथा मंडप से शुरू होकर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, डीह  बाबा के स्थल होते हुए पुन: कथा मंडप  पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लोग जय श्रीराम, हरहर महादेव, धर्म की जय हो, विश्व  का कल्याण हो का नारा लगाते चल रहे थे। आयोजन समिति के डॉ. लाल बहादुर  सिंह और ध्रुव सिंह ने बताया कि कलि काल के भय ताप से ग्रसित मानव के  कल्याण के लिए रामकथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान हरिद्वार सिंह, राजेश  सिंह, हरिओम गुप्ता, बशीर अंसारी, सविता, तारा, सीता, सोनी, सुनीता, प्रियंका, हीरामन, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें