चहनियां। बलुआ थाना के चहनियां कस्बा में मंगलवार की सुबह अराजकतत्वों ने नशे में धुत होकर हंगामा करने से मना करने पर एक दुकान में तोड़फोड़ की। यही नहीं सेल्समैन जितेंद्र सोनकर (30) को मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी है।
कस्बा में अजीत मिश्रा का चिकन की दुकान है। दुकान पर जितेंद्र सेल्स मैन के रूप में काम करता है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह नशे में कुछ अराजक तत्व पहुंचे और कुछ बोल दिया, जिसे लेकर उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ी तो अराजक तत्वों ने दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। जितेंद्र की पिटाई कर दी और दुकान में रखा लगभग दस हजार रुपये लेकर भाग गए। दुकानदार अजीत ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।