फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही लोगों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में करीब 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 250 से अधिक मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही।
अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में संक्रमण, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों में वायरल संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। कई मरीजों को तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द और थकान की समस्या थी, जबकि कुछ मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी या दस्त जैसी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें