फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः पिछले 48 घंटे में सात फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिख रहा है। पिछले 48 घंटों में सात फीट तक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। तेजी से बढ़ते गंगा जलस्तर से तटवर्ती गांव के लोगों में भय का माहौल हो गया है। लोगों का कहना है कि जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। उससे जल्द ही बाढ़ की आशंका है।
विज्ञापन

अगस्त-सितंबर माह में गंगा उफान पर आती थी लेकिन इस वर्ष मानसून का आगाज समय से पहले हो गया। पिछले बृहस्पतिवार से लगातार बारिश हो रही है। इसका असर जलस्तर पर दिख रहा है। दो दिनों में सात फीट तक जलस्तर में वृद्धि हो चुकी है। क्षेत्र के महुअरिया, बलुआ, महुअर कला, पूरा विजयी, पूरा गनेश, सोनबरसा, टांडा, सरौली, महमदपुर, तिरगांवा, भूसौला सहित गंगा के तटवर्ती गांव में तट तक पानी पहुंचने लगा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें