फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का ग्राम प्रधानों से संवाद: चंदौली की सुशीला और सोनभद्र की गुड़िया से की बात

Fri, 28 May 2021 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/सोनभद्र

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके कामों के बारे में जाना, कि वह गांव में क्या करना चाहती हैं। साथ ही उनके गांव की समस्याओं के बारे में भी सुना।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वेबिनार के जरिए प्रदेश के 58 हजार ग्राम प्रधानों से जुड़े। इस दौरान दस जिलों के दस प्रधानों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। सोनभद्र की महिला ग्राम प्रधान गुड़िया देवी से उन्होने सोनभद्र के मौसम का हाल जाना और प्रधान बनने पर बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित प्राथमिकताओं को पूछा। उन्होंने 'कैच द रेन' को बढ़ावा देने और जल संरक्षण का सुझाव दिया। कोरोना से बचाव के लिए निगरानी समितियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने, स्क्रीनिंग के लिए कहा।

विज्ञापन


शाम चार बजे से शुरू हुए वेबिनार में सोनभद्र के बभनी ब्लॉक के मुनगाटोला की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए जुड़ीं। मुख्यमंत्री ने जुड़ते ही उनका हालचाल पूछा और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। साथ ही संवाद स्थापित करते हुए सोनभद्र जिले के मौसम का हाल पूछा।

इस पर गुड़िया ने हल्की बारिश की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। सीएम ने पूछा कि आप ग्राम पंचायत में क्या-क्या काम करेंगी, क्या-क्या आपने सोचा है? इस पर गुड़िया ने बताया कि गांव में सड़क के निर्माण के लिए काम प्राथमिकता में कराया जाएगा। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां के किसानों को सिंचाई की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मनरेगा से मेढ़ निर्माण आदि के कार्य कराए जाएंगे। इससे गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा और पानी रोकने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया देवी, सुशीला देवी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने इस प्लान की सराहना करते हुए कैच द रैन को बढ़ावा देकर पानी संचयन के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जगह-जगह चकबंदी बनाकर बारिश की एक-एक बूंद को बचाया जा सकता है। इससे सिंचाई की समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होने स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानों से कहा।

चंदौली के बहादुरपुर लोकुआ की ग्राम प्रधान सुशीला देवी से बात 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठवें नंबर पर चंदौली के धानापुर के बहादुरपुर लोकुआ की ग्राम प्रधान सुशीला देवी से बात की। सुशीला देवी ने बातचीत के शुरुआत में कहा कि महाराज जी को सादर प्रणाम, चंदौली की ओर से आपका स्वागत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले महिला प्रधान सुशीला देवी से पूछा कि आपको गांव के लोगों ने क्यों चुना? सुशीला देवी ने कहा कि स्वयं सेवी संस्था की ओर से किए गए कार्यों को देखते हुए जनता ने भरोसा जताया। स्वयं सेवी संस्था ने मदद की।

सीएम ने अगला सवाल पूछा कि आपके गांव की आबादी क्या है? सुशीला देवी ने बताया कि गांव की आबादी 2300 है। दो मिनट की बातचीत में सीएम ने उनसे कहा कि आपको महिला स्वयं सेवी संस्था ने चुना है। उनके उम्मीद पर खरा उतरना होगा। गांव में अच्छी सड़क, गरीबों को राशन, सरकारी योजनाओं का लाभ आदि विकास का काम आप करेंगी तो लोग अगली बार फिर आपको चुनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें