फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : जिले में कोरोना से एक और मौत, गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले सहित 19 नए संक्रमित मिले

Sat, 18 Jul 2020 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

चंदौली जिले में शुक्रवार को कोरोना से पांचवीं मौत हो गई। पीडीडीयू नगर निवासी संक्रमित का बीएचयू में हाइपर टेंशन और क्रोनिक रीनल डिजीज का इलाज चल रहा था। इसके साथ शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी और गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले सहित 19 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं चार लोग कोरोना को मात देकर घर वापस लौटे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात रिपोर्ट में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसमें चार महिला, दो बालक और 13 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। एक कपड़े का दुकानदार है तो एक, एक गोलगप्पे का ठेला लगाता है। एक संक्रमित पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क के समीप इडली डोसा बेचता है। 

विज्ञापन

अहरौरा निवासी संक्रमित रिक्शा चालक है तो दो रसोईयां, एक रेलवे इलेक्ट्रिशियन, एक वाइन शाप कर्मी, एक किसान, एक प्राईवेट कर्मी हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के 2 स्वास्थ्य कर्मी और एक स्नातक का छात्र भी संक्रमित है। संक्रमितों में चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से दो और नगरीय क्षेत्र से तीन, चंदौली ब्लाक के एक, पीडीडीडीयू नगर के दस, शहाबगंज के एक तथा दो वाराणसी के रहने वाले हैं। 

इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ चार लोगों के ठीक होने पर एल-1 फेसेलीटी भोगवारा से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में कुल 457 केस हो गए। इनमे एक्टिव केस की संख्या 272 है और 180 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि कुल मृतकों की संख्या पांच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें