फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: ट्रेन के पेंटो मे फंसकर ओएचई टूटा, पंजाब मेल और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया

Wed, 16 Nov 2022 09:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर दुर्घटना राहत यान किसी कारण खड़ी थी। इसी बीच सुबह छह बजे बक्सर पीडीडीयू मेमू के आने की घोषणा हुई। ऐसे मे दुर्घटना राहत यान का सिग्नल हो गया और वह आगे बढ़ने लगी। वह स्टेशन के आगे निकली थी कि इलेक्ट्रिक इंजन का पेटों ओएचई में उलझ गया। इससे ओएचई वायर टूट गया और अप लाइन बाधित हो गई।
विज्ञापन
पेंटो मे फंसकर ओएचई टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह छह बजे  दुर्घटना राहत यान के इंजन का पेंटो फंसने से ओएचई टूट गया| ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) टूटने से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट के अप लाइन बाधित हो गई और पटना से पीडीडीयू जा रही ट्रेनें जहां तहां रोक दी गई।  सूचना पाकर दानापुर के साथ पीडीडीयू मंडल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए और मरम्मत शुरू की है। 

विज्ञापन

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर दुर्घटना राहत यान किसी कारण खड़ी थी। इसी बीच सुबह छह बजे बक्सर पीडीडीयू मेमू के आने की घोषणा हुई। ऐसे मे दुर्घटना राहत यान का सिग्नल हो गया और वह आगे बढ़ने लगी। वह स्टेशन के आगे निकली थी कि इलेक्ट्रिक इंजन का पेंटो ओएचई में उलझ गया। इससे ओएचई वायर टूट गया और अप लाइन बाधित हो गई। ओएचई के टूटते ही विभागीय कर्मियों मे हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही पीडीडीयू और दानापुर मंडल से अधिकारियों और कर्मचारियों कि टीम पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू किया। इस बीच पटना कि ओर से आने वाली पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस, बक्सर पैसेंजर, सूरत भागलपुर एक्सप्रेस,  विभूति एक्सप्रेस, सीमांचल,  नार्थईस्ट एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस,  जनसाधारण एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को जहां तहां रोका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें