फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन के दौरान ये क्या हो गया: राम की पूजा कर रहे थे केंद्रीय मंत्री, मेले में घुसा साड़; मची भगदड़

Wed, 25 Oct 2023 11:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

नगर के मानस नगर में मंगलवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे कि तभी दो सांड सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गया।
विज्ञापन
चंदौली न्यूज: रावण दहन से पूर्व राम की पूजा कर रहे थे केंद्रीय मंत्री, मेले में घुसा साड़, मची भगदड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मानस नगर में मंगलवार की देर रात रावण दहन के दौरान भीड़ में दो साड़ घुस गए। इससे काफी भगदड़ मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया और कुछ देर बाद दोनो को बाहर कर दिया गया। यह आलम तब है जब नगर पालिका सभी छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा करती है। वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रीय मंत्री के लिए विशेष सुरक्षा की गई थी इसके बावजूद बड़ी लापरवाही दिखी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ravan Dahan 2023: बरेका में 75 फिट रावण, 65 फीट कुंभकर्ण के साथ 60 फीट मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन, भारी भीड़
विज्ञापन

नगर के मानस नगर में मंगलवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे कि तभी दो सांड सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गया। भीड़ में सांड़ को देख लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग सांड से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान  सांसद महेंद्र पांडेय राम दरबार का स्वागत कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने किसी प्रकार सांड को खदेड़कर  बाहर किया। वहीं दूसरी सवाल यह भी उठने लगे कि पालिका की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई सही से अमल में लायी गयी होती तो शायद यह स्थिति नही आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें