बगैर हकीकत जाने फेसबुक पर प्यार करने वाले युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका से मिलने नई दिल्ली से चंदौली आए युवक को जब इस बात का पता चला कि वह चार बच्चों की मां है। महिला के परिवार के लोगों ने युवक को जमकर पीटा और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 निवासी युवक कई वर्षो से फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती थी। धीरे धीरे उनकी दोस्ती पर प्यार का रंग चढ़ गया। दोनों में सोशल साइट पर ही शादी करने को लेकर सहमति बन गई। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़कर सीधे चंदौली पहुंच गया।
शनिवार की सुबह प्रेमिका के बताए पते पर पहुंचने के बाद हकीकत जानने के बाद युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिससे वह प्यार करता था वह चार बच्चों की मां निकली। वहीं अजनबी युवक को अपने घर देख परिवार के लोग भी घबरा गए और पूछताछ करने पर युवक ने पूरी कहानी अपने शब्दों में बया कर दी। लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बात पर विश्वास करने के बजाय उसे जमकर पीटा और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर सुर्पूद कर दिया।
पुलिस युवक से थाने में पूछताछ कर रही है। वहीं इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है।