चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले का नाम परिवर्तित करने के लिए शासन की ओर से भेजे गए पत्र के क्रम में स्थानीय स्तर से रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। नाम परिवर्तन करने की घोषणा शासन स्तर से होनी है। वहां से जो भी निर्देश होगा उसका पालन कराया जाएगा।