फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः लखमीपुर-चतुर्भुजपुर मार्ग बदहाल, लोगों ने दिया धरना तो ईओ और जेई ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
मार्ग मरम्मत के लिए पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय में धरना देते वार्डवासी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जर्जर हो चुके लखमीपुर चतुर्भुजपुर मार्ग पर कीचड़ व फिसलन से परेशान क्षेत्रवासियों ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। बाद में लोग के साथ जाकर ईओ और जेई ने मार्ग का निरीक्षण कर उस पर गिट्टी डलवाकर मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया। लोगों ने चेताया कि यदि मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण नहीं कराया गया तो वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए लखमीपुर क्षेत्र के चतुर्भुजपुर मार्ग को खोद दिया गया था। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद मार्ग को जस का तस छोड़ दिया गया है। बारिश होते ही मार्ग की स्थिति और खराब हो गई। मार्ग पर गड्ढो में बारिश का पानी भर गया। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों विरोध करने के बाद नगर पालिका की ओर से जलनिगम को मार्ग सही कराने को कहा गया। आरोप है कि न तो जलनिगम के ही अधिकारी मौके पर आये और न ही नगर पालिका के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मार्ग मरम्मत नहीं होने से परेशान होकर सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने सपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिए। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बोर्ड की बैठक समाप्त होने के बाद ईओ कृष्ण चंद्र और जेई मुरलीधर ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत का भरोसा दिलाया। इस दौरान सपा जिला महासचिव नफीस अहमद, सुनील जायसवाल, गुलाब कन्नौजिया, गंगा शरण, सुदामा यादव, राम सिंह चौहान, एनके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें