फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : पत्नी से विवाद के बाद जंगल में बेहोश मिला मजदूर..., इलाज के दौरान मौत; मचा कोहराम

Fri, 07 Mar 2025 12:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

मजदूर की माैत की सूचना मिलते ही घर पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी एक मजदूर की गुरुवार को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कमलेश नामक मजदूर मंगलवार की रात नशे की हालत में घर के पास के जंगल में सड़क पर गिरा पड़ा मिला था।

विज्ञापन


बाघी गांव निवासी मजदूर कमलेश का पत्नी से मंगलवार को विवाद हुआ था। उसके बाद वह घर से निकल गया। मंगलवार की रात 11 बजे उसका शव जंगल में पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे पड़ा देख उसके घर सूचना दी। बुधवार को घर पर भी उसकी तबीयत खराब हो गई। 

कमलेश को एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस बीच गुरुवार को ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया। कमलेश से दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें