केशर गिरी ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व अपना इलाज कराने के लिए इटारसी गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इलाज कराने के बाद जब घर लौटे तो दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी थी और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी-संदहा मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण, छह बुलडोजर से ध्वस्त किए जा रहे भवन
पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक संजय ओझा ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रयासरत है।