फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: घर से 100 मीटर की दूरी पर नहर में डूबकर बुजुर्ग की मौत, एक घंटे बाद मिला शव; पास में पड़ा था गमछा-डंडा

Mon, 05 Oct 2026 02:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

जिले के मरकनियां गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार सुबह भूपौली नहर में डूबने से मौत हो गई। वह टहलने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। नहर की मेड़ पर गमछा और डंडा मिलने पर तलाश शुरू हुई। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद भलेहटा फाटक के पास शव बरामद किया।
विज्ञापन
नहर के पास माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनियां गांव में सोमवार सुबह भूपौली नहर में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान राममूरत राम के रूप में हुई। वह रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर की मेड़ पर गमछा और डंडा मिलने के बाद उनके नहर में डूबने की आशंका हुई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार राममूरत राम का घर नहर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। सोमवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों ने आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान नहर की मेड़ पर उनका गमछा और डंडा मिला। सामान देखकर परिजनों और ग्रामीणों को आशंका हुई कि बुजुर्ग नहर में गिर गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने नहर में उतरकर उनकी तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद राममूरत का पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान में जुट गई।

एसएसआई अनंत भार्गव ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के साथ नहर में बुजुर्ग की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद भलेहटा फाटक के पास भूपौली नहर में राममूरत राम का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

बताया गया कि मृतक के परिवार में एक पुत्र हरिनाथ और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें