फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान ले गए चोर

Tue, 06 Oct 2026 05:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखा पूरा सामान बाहर निकालकर बिखेर दिया। चोर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान उठा ले गए। 
विज्ञापन
आलमारी तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी केशर गिरी के घर को बीती रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घर में चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


पीड़ित केशर गिरी ने बताया कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया। अलमारी के अंदर रखा पूरा सामान बाहर निकालकर इधर-उधर बिखेर दिया गया। घर में सामान की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने काफी देर तक इत्मीनान से घर को खंगाला।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में 25 हजार रुपये नकद, सोने की दो लौंग, चांदी की चार पायल, चांदी के दो नारियल, चांदी के 22 पान के पत्ते, सोने की माचिस तथा चांदी की दो प्लेट शामिल हैं। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केशर गिरी ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व अपना इलाज कराने के लिए इटारसी गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इलाज कराने के बाद जब घर लौटे तो दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी थी और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी-संदहा मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण, छह बुलडोजर से ध्वस्त किए जा रहे भवन

पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक संजय ओझा ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें