पीडीडीयू नगर। यातायात माह शुरू होने के साथ ही चंदौली यातायात पुलिस जिले भर में जांच अभियान चला रही है। पुलिस ने रविवार को 797 वाहनों का चालान किया और दस लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला। सबसे ज्यादा चालान में तीन सवारी बैठाने और हेलमेट न लगाने वालों का किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 797 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 10 लाख 16 हजार 800 का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरू किया गया।