फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक को सौ-सौ रुपये पारिश्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान केंद्रों व संकलन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए पारिश्रमिक निर्धारित की गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के लिए प्रति पाली व कक्ष निरीक्षक के लिए प्रतिदिन 100 रुपये पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। बंडल वाहकों को एक पाली में 20 रुपये पारिश्रमिक के रूप में दिए जाएंगे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पुनरीक्षित पारिश्रमिक दर के अनुसार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था के लिए प्रति पाली 60 रुपये व प्रतिदिन 120 रुपये पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। लिपिक को 44 रुपये प्रति पाली व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 30 रुपये प्रति पाली की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंडल वाहकों को एक पाली में केवल 20 रुपये मिलेंगे। संकलन केंद्रों पर तैनात मुख्य नियंत्रक को 75 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1789 रुपये, उपनियंत्रक को 60 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1441 रुपये, सह उपनियंत्रक को 55 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1520 रुपये, कोठारी को 50 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1349 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें