फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे के जीएम ने डीएफसीसी से मुख्य लाइन के जुड़ाव के बारे में ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बुधवार को पटना से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक विंडो ट्रेलिंग कर रेललाइन, स्टेशन आदि की स्थिति देखी। उन्होंने मंडल के गंजख्वाजा से चिरैला पौथू तक डीएफसीसी लाइन और इसके बाद चिरैला पौथू से गया तक रेललाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य लाइन को डीएफसीसी से जुड़ाव की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह बुधवार की सुबह स्पेशल ट्रेन में सवार होकर विंडो ट्रेलिंग करते हुए पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बक्सर स्टेशन पर उतर कर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए यात्रियों की भीड़ और उनकी सुविधा के लिए रेलवे की ओर से किए गए इंतजाम का अवलोकन किया। पीडीडीयू रेलवे यार्ड में पहुंच कर उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लाइन को मुख्य लाइन से जुड़ाव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जरूरत पड़ने पर मुख्य लाइन की यात्री गाड़ियों को डीएफसीसी पर चलाने की संभावना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जीएम न्यू गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से चिरैला पौथू तक डीएफसीसी लाइन से विंडो ट्रेलिंग करते हुए सिग्निलिंग प्रणाली, पुल, पुलियों की स्थिति देखी। इसके बाद मुख्य लाइन से गया तक गए और वहां यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें