फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र के मंत्री बनने पर जश्न

Wed, 06 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के मंत्री बनने पर बाइक जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के मोदी सरकार की कैबिनेट में शपथ ग्रहण करने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां जुलूस निकाल कर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की, वहीं इस दौरान हुई गोष्ठी में डा. पांडेय के मंत्री बनने से जनपद के तेज विकास की आशा जताई गई।  
विज्ञापन

 भाजपा नगर इकाई की ओर से नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में नई बस्ती स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप से बाइक जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। बाद में हुई गोष्ठी में नगर अध्यक्ष ने कहा कि सांसद ने चंदौली का विकास कराया है। अब मंत्री बनने से यह विकास और तेज होगा। जुलूस में भानु तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, संजय कन्नौजिया आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने परमार कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में लोगों में मिठाइयां बांटी। इस मौके पर मनोरमा तिवारी, मनोज गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता आदि रहे। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक में रामजी गोंड, विजय नरायन, कल्लू प्रसाद आदि ने खुशी जताई है। 
नईबाजार में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. रंजय पांडेय की अगुवाई में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर झुन्ना पांडेय, वीर बहादुर सिंह आदि रहे। सकलडीहा में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रदत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में कस्बा स्थित सत्यप्रकाश सिंह के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने जिले के तेज विकास की आस जताई। संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। शहाबगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय की देख रेख में सैदुपुर बाजार के उसरी मोड़ पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन

इस दौरान आतिशबाजी की गई। इस दौरान जितेन्द्र चौहान,    सूर्यमुनि चौबे, लोकेश पांडेय आदि रहे। भाजपा बरहनी मंडल की हरीश सिंह के इमिलिया स्थित आवास पर हुई बैठक में खुशी जताई। चहनियां बाजार में मिठाई बांटने वालों में उदय प्रताप सिंह पप्पू, डॉ. विंध्याचल, आनंद सिंह आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें