कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ अजितेंद्र पांडेय।
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शनिवार को सीडीओ अजितेंद्र नारायण कलेक्ट्रेट में की। सीडीओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। चेताया कि योजना का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, पेयजल, राशन कार्ड, विधवा,विकलांग,वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 14वां वित्त, राज्यवित्त सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर विद्युत बिलों के बकाये का भुगतान अविलंब करा दे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में (गोल्ड कार्ड) उपलब्ध कराए। जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आयुष्मान पत्र मिला है, उन लोगों का ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लान के तहत 10 से 24 मार्च तक अभियान चलाकर गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। यह पूरी तरह निशुल्क रहेगा, कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वीपी द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, उपनिदेशक कृषि राजीव भारती उपस्थित थे।